नोएडा तथा दिल्ली को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरिकैडिंग लगा दिए गए हैं। वाहनों की जांच जारी है और पुलिस के आला अफसर रात से ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस उपायुक्त शर्मा ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

नोएडा (Uttar Pradesh) । सीएए को लेकर दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में अलग-अलग जगहों पर हिंसा को देखते हुए नोएडा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि दिल्ली- नोएडा सीमा पर पुलिस बड़ा जांच अभियान चला रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बढ़ाई गई पुलिस की गश्त
नोएडा तथा दिल्ली को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरिकैडिंग लगा दिए गए हैं। वाहनों की जांच जारी है और पुलिस के आला अफसर रात से ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस उपायुक्त शर्मा ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
डीसीपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है। सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अलर्ट के चलते पुलिस भी चौकस हौ और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।

सीएम ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। प्रदेश में हर हाल में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश जारी किए। सोमवार को आगरा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के बाद वापस लौटे योगी ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी एचसी अवस्थी व एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री समेत वरिष्ठ अफसरों के साथ बातचीत की।