गुलाब गहरी नींद में सोया था। आधी रात को पत्नी हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो गुलाब की दशा देख दंग रह गए।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) । चाल चलन से परेशान पत्नी ने सो रहे पति गुलाब चौहान का प्राइवेट पार्ट ही हंसिया से काट लिया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद आरोपी पत्नी पति के प्राइवेट पार्ट को लेकर फरार हो गई है। मौके पर पहुंचे थानेदार ने घटना की जानकारी ली। यह सनसनीखेज वारदात कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया डीह छोटा टोला में हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोते समय पति का काटा प्राइवेट पार्ट
आरोप है कि गुलाब गहरी नींद में सोया था। आधी रात को पत्नी हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो गुलाब की दशा देख दंग रह गए। आनन-फानन में निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 

इस बात को लेकर नाराज थी पत्‍नी
पुलिस का कहना है कि पति के चाल-चलन को लेकर पत्नी अक्सर नाराज रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। हालांकि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
(प्रतीकात्मक फोटो)