यूपी के सीतापुर में एक पुलिस कांस्टेबल पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। महिला ने गैंगरेप के साथ दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। 

सीतापुर (Uttar Pradesh). यूपी के सीतापुर में एक पुलिस कांस्टेबल पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। महिला ने गैंगरेप के साथ दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास कालोनी के आवास विकास कालोनी का है। यहां रहने वाले हिमांशु और उनकी पत्नी पुलिस कांस्टेबल हैं। हिमांशु वर्तमान में लखनऊ की सुरक्षा शाखा में तैनात हैं। जबकि उनकी पत्नी लखनऊ में ही डायल 100 सेवा में तैनात हैं। महिला सिपाही ने कहा, शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। मेरे साथ मारपीट भी की जाती थी। कुछ समय पहले पति के तीन दोस्त घर आए और पति की मदद से मेरे साथ गैंगरेप किया। 

पीड़ित महिला सिपाही ने गुरुवार को सीतापुर एसपी एलआर कुमार से मिल अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह ने महिला सिपाही के पति हिमांशु सहित उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप और ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। 

आरोपी पहले पत्नी के खिलाफ दर्ज करवा चुका है केस 
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने कहा, मामला काफी पुराना है। इससे पहले महिला सिपाही के पति द्वारा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद महिला सिपाही ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। फिलहाल, जांच की जा रही है।