हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद एक ओर जहां पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, यूपी की रहने वाली फेमस रेसलर ने कहा, सरकार अगर उन्हें जिम्मेदारी दे दे तो वो खुद ही रेपिस्टों को बीच बाजार गोली मार देंगी।

बागपत (Uttar Pradesh). हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद एक ओर जहां पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, यूपी की रहने वाली फेमस रेसलर ने कहा, सरकार अगर उन्हें जिम्मेदारी दे दे तो वो खुद ही रेपिस्टों को बीच बाजार गोली मार देंगी। अब सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। सरकार या कानून लड़कियों की सुरक्षा नहीं कर सकता। हम लड़कियां कमजोर नहीं। लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेरी छोटी बहनों की सुरक्षा कौन करेगा?
लेडी खली के नाम से फेमस कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर हैं। रिंग में ये बड़े बड़े पहलवानों को पटक भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। ये यूपी के बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू हैं। सोमवार को बड़ौत के एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची कविता ने कहा, भारत में रोजाना महिलाओं, लड़कियों के साथ हैवानियत की घटनाएं सामने आ रही हैं। मैं एक मजबूत लड़की हूं, लेकिन मेरी छोटी बहने जो आज के समय में सड़क पर बाहर निकलने में डरती हैं, उनकी सुरक्षा कौन करेगा? सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा दे। उन्हें चौराहे पर खड़ा कर गोली मार दे। 

क्या है हैदराबाद महिला डॉक्टर का पूरा मामला 
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके में बीते बुधवार को एक वेटरनरी डॉक्टर लापता हो गई थी। बुधवार रात से गुरुवार तड़के डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव को 30 किमी दूर ले जाकर जला दिया गया। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आया। मामले में चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं।