यूपी चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर आ गई है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'प्रदेश की पहचान अब 'दिव्य कुंभ' और 'भव्य दीपोत्सव' से है, वही रहेगी... प्रदेश की पहचान 'सैफई महोत्सव' से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे...'।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 10 फरवरी से होना है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर रही हैं। वह पार्टियों की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। हालांकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। नेता लगातार अपने विपक्षी दलों पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'प्रदेश की पहचान अब 'दिव्य कुंभ' और 'भव्य दीपोत्सव' से है, वही रहेगी... प्रदेश की पहचान 'सैफई महोत्सव' से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे...'

Scroll to load tweet…

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनात लगातार विपक्षी दलों पर ट्वीटर के जरिए हमलावर हैं। पूर्व में भी वह अखिलेश यादव पर ट्वीट कर कई बार हमला बोल चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार पुनः गुरुवार को उनका ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की पहचान सैफई महोत्सव से बनाने की लालसा रखने वाले इतिहास ही रहेंगे।