बताते चले कि 45 दिनों का यह अभियान माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलेगा। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेताओं के साथ ही मजदूर व किसानों से भी समर्पण निधि ली जाएगी। हर रामभक्त से सहयोग राशि ली जाएगी। उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। 

प्रयागराज (Uttar Pradesh) । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर पहुंच रही है, जो घर-घर जाकर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने नन्दी सेवा संस्थान की ओर से एक करोड़ पचीस लाख रुपए का चेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश व विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र को सौंपा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

45 दिन का चल रहा अभियान
बताते चले कि 45 दिनों का यह अभियान माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलेगा। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेताओं के साथ ही मजदूर व किसानों से भी समर्पण निधि ली जाएगी। हर रामभक्त से सहयोग राशि ली जाएगी। उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।

एक टोली में होंगे पांच कर्यकर्ता
एक टोली में पांच कार्यकर्ता होंगे। 20 हजार से अधिक की राशि अकाउंट पेई चेक या बैंक ट्रांसफर द्वारा ही स्वीकार्य होगी। विहिप के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन के मुताबिक इस अभियान के माध्यम से देश के कुल साढ़े छह लाख में से सवा पांच लाख गांवों के 13 करोड़ से अधिक परिवारों के 65 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसमें दस लाख टोलियों में 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगे हैं। 

एकत्रित धन से होंगे ये कार्य
एकत्रित समर्पण निधि से राम मंदिर के साथ ही मंदिर परिसर में शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी, आडिटोरियम, रामलीला व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आउटडोर स्टेडियम, धर्मशाला, भंडारा स्थल, खोदाई में मिले पुरातात्विक साक्ष्य प्रदर्शित करने के लिए संग्रहालय, राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वालों को याद करने के लिए स्मारक भी बनाई जाएगी।