युवक का कहना था कि लॉकडाउन में बाहर निकलना मुश्किल है। वह रात में ही घर से बाहर निकला और 45 किमी दूरी तय करके अपनी होने वाली पत्नी को देखने आया। वहीं, सुबह सच्चाई जानने के बाद लोग तरह-तरह के चटखारे ले रहे हैं। 

जौनपुर (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन में जहां लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, वही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो प्रेमिका या अपनी होने वाली पत्नी से मिलने की चाहत में जान जोखिम में डाल दे रहे हैं। ताजा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी से सामने आया है। जहां एक युवक अपने होने वाली वीबी से मिलने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी तय किया। बड़ी बात यह कि होने वाली वीबी से रात में ही मिलने के बाद लौटे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद सच्चाई बताते हुए काफी गिड़गिड़ाने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
जलालपुर का रहने वाला एक युवक बीती रात मीरगंज के एक गांव में साइकिल से होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचा था। इसके बाद वह रात तीन बजे वापस लौट रहा था, तभी अदारी के पास डॉयल 112 पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने रोका तो उसने सच्चाई बताई। जिसके बाद पुलिस ने उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

युवक ने सुनाई यह कहानी
युवक का कहना था कि लॉकडाउन में बाहर निकलना मुश्किल है। वह रात में ही घर से बाहर निकला और 45 किमी दूरी तय करके अपनी होने वाली पत्नी को देखने आया। वहीं, सुबह सच्चाई जानने के बाद लोग तरह-तरह के चटखारे ले रहे हैं।

पुलिस ने बताई ये सच्चाई
पुलिस का कहना है कि युवक जिस लड़की से मिलने पहुंचा था, उसकी शादी होनी थी। लॉकडाउन के कारण शादी में की तारीख टल गई। इस कारण शादी में देरी होने पर वह मिलने के लिए साइकिल से रात उससे घर पहुंच गया।

(प्रतीकात्मक फोटो)