लोगों ने दरिंदे के हवस का शिकार हुई दोनों बच्चियों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिन्होंने राजापुर थाने की पुलिस को सूचना दिया। बच्चियों ने रोते हुए पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस के केस दर्ज कर लिया है। 

चित्रकूट (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन के दौरान दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहीं दो बच्चियों पर एक दरिंदें की नजर पड़ गई। वह दोनों को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर एकांत में गया। जहां उनके साथ कथित तौर पर रेप किया। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं। वहीं, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। यह घटना राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर करीब एक बजे दो चचेरी बहने घर के बाहर खेल रही थीं। बच्चियों की उम्र सात और आठ साल है। इसी दौरान गांव का बलवीर सिंह पहुंचा। आरोप है कि दोनों को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। एकांत जगह ले जाने के बाद बारी-बारी से उनके साथ रेप किया, तभी बगल से गुजर रहे कुछ लोग बच्चियों की चीख सुनकर घटनास्थल पहुंचे तो उन्हें देख दरिंदा भाग निकला। 

बहनों ने सुनाई आपबीती
लोगों ने दरिंदे के हवस का शिकार हुई दोनों बच्चियों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिन्होंने राजापुर थाने की पुलिस को सूचना दिया। बच्चियों ने रोते हुए पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस के केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कही ये बातें
एसएचो गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी बलवीर के खिलाफ भादंवि की धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, दोनों बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)