लखनऊ में प्रियंका चोपड़ा से मिलने के लिए फैंस बेकरार नजर आए। यहां 1090 में एक युवक दीवार कूदकर पहुंच गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

लखनऊ: यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी। इस बीच वह कई सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी। सोमवार सुबह उन्होंने निगोहां के लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। सोमवार शाम को वह 1090 पहुंची। यहां उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का मामला आया। उनसे मिलने के लिए एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुस आया। पुलिस उसे पकड़कर गीतापल्ली लेकर गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई प्रमुख अभियानों से जुड़ी हुई हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका को 2016 में 'ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर' के रूप नियुक्त किया गया है। वह अक्सर बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में हिस्सा लेती रहती है। भारत के जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से वह जुड़ी हुई हैं उसमें उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर मजबूत करना है। 

हिंसा के खिलाफ कई अभियानों ने प्रियंका ने दी है अपनी आवाज 
उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी काफी मदद की है। इन अभियान के जरिए वह अपने समर्थकों से किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। विशेष रूप से उन किशोरियों के अधिकारों के लिए अपील की जाती है जो समाज से बहिष्कृत और आधिकारविहीन वर्गों से आती हैं। प्रियंका के द्वारा बच्चों के खिलाफ हिंसा अभियान से जुड़े तमाम ऑडियो वीडियो में आवाज भी दी गई है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बाल विवाह के साथ ही शारीरिक, भावनात्मक और यौन हिंसा के विभिन्न रूपों के बारे में जागरुकता को बढ़ाना है। ज्ञात हो कि प्रियंका इन्हीं जागरुकता कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ पहुंची थी। इसी बीच 1090 उनकी सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आय़ा। हालांकि गनीमत रही कि पुलिस फौरन दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक को लेकर गौतमपल्ली रवाना हो गई। 

आजमगढ़: बसपा नेता की रैली में लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार