Diwali 2022: लक्ष्मी गणेश जी की कैसी मूर्ति खरीदें, याद रखें ये बातें.., धनतेरस का है महत्व

24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को धनतेरस है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ही लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदनी चाहिए और फिर दिवाली की रात उनका पूजन करना बेहद शुभ बताया गया है 

/ Updated: Oct 19 2022, 01:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पांच दिवसीय दीपावली (Diwali 2022) का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। 22 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2022) का त्योहार मनाया जाएगा। और 24 अक्टूबर को दिवाली। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ही लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं खरीदनी चाहिए और दिवाली की रात उनका पूजन करना चाहिए। लेकिन जरूरी है कि लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं खरीदने से पहले आप कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।  
1. श्री लक्ष्मी गणेश कभी भी एक साथ जुड़े हुए नहीं होने चाहिए। हमेशा दोनों विग्रह अलग अलग लें। 
2. श्री गणेश की मूर्ति में सूंड बाएं तरफ मुड़ी होनी चाहिए इसके साथ ही सूंड में दो घुमाव भी ना हों। 
3. गणेश जी की मूर्ति में गणपति के हाथ में मोदक और उनका वाहन मूषक का होना भी जरूरी है। 
माता लक्ष्मी की मूर्ति की विशेषता
1. मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति न खरीदें जिसमें वे उल्लू पर विराजमान हों।
2. लक्ष्मी माता कमल पर विराजमान हों ऐसी मूर्ति घर लाएं, नका हाथ वरमुद्रा में हो और धन की वर्षा करता हो।
3. ऐसी मूर्ति ना खरीदें जिसमें वे लक्ष्मी मां खड़ी हों। ये मूर्ति शुभ नहीं मानी जाती।