महाशिवरात्रि: जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस खास तरीके से करें शिव पूजा

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही विशेष है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस पर्व से एक मान्यता ये भी जुड़ी है कि इस दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन अ्गर कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं तो महादेव की कृपा हम पर बनी रहती है। जानिए कौन-कौन सी हैं वो चीजें-
 

/ Updated: Feb 20 2020, 07:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही विशेष है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस पर्व से एक मान्यता ये भी जुड़ी है कि इस दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन अ्गर कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं तो महादेव की कृपा हम पर बनी रहती है। जानिए कौन-कौन सी हैं वो चीजें-
1. पारद शिवलिंग
पारद शिवलिंग की पूजा घर में रोज की जाए तो सभी प्रकार के दोष जैसे- पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग को घर के पूजा स्थान पर स्थापित करना चाहिए।
2. एक मुखी रुद्राक्ष
शिवपुराण के अनुसार, 1 मुखी रुद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का ही रूप है। इसे गले में धारण करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। अगर इस रुद्राक्ष की पूजा करके धन स्थान यानी तिजोरी में ऱखा जाए तो धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. महामृत्युंजय यंत्र
जिस घर में महामृत्युंजय यंत्र की पूजा रोज होती है, वहां किसी तरह की परेशानियां नहीं होती। महाशिवरात्रि पर अगर महामृत्युजंय यंत्र लाकर अपने पूजा स्थान पर स्थापित कर रोज उसकी पूजा की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4. गर्भगौरी रुद्राक्ष
जिन लोगों को संतान नहीं है, वे यदि महाशिवरात्रि पर गर्भगौरी रुद्राक्ष की स्थापना अपने पूजा स्थान पर कर, रोज उसकी पूजा करें तो उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।