VIDEO: मनोज तिवारी और निरहुआ ने जमाई 'जुगल जोड़ी', जमकर नाचे भोजपुरी जुबली स्टार

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने हाल ही में 'निरहुआ रिक्शावाला 2' का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म को यूट्यूब पर 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

| Updated : Aug 21 2019, 05:13 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और बीजेपी नेता मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों स्टार्स भोजपुरी सॉन्ग 'जुगल जोड़ी...' गाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं निरहुआ तो गाते-गाते स्टेज पर ही नाचने लगते हैं। दरअसल, ये वाकया जेएनयू का है। हाल ही में दोनों स्टार्स और हंस राज हंस जेएनयू में गए थे। इस दौरान वे तीनों स्टूडेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे। उसी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।

निरहुआ इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

निरहुआ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था कि एक शाम शहीदों के नाम। एक्टर्स के इस वीडियो क्लिप को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी सिंगिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें, निरहुआ ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही बीजेपी की सदस्यता ली थी और उन्होंने भाजपा के टिकट पर यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। इनका मुकाबला सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से था, जिसमें निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा था। 

 

View post on Instagram
 

'निरहुआ रिक्शावाला 2' को मिले 150 मिलियन व्यूज

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने हाल ही में 'निरहुआ रिक्शावाला 2' का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म को यूट्यूब पर 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, ये फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें निरहुआ के अलावा आम्रपाली दुबे ने लीड रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की गई थी।

Read More

Related Video