बिहार का किंग कौन? क्या फिर से सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार... जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

वीडियो डेस्क। बिहार में आज 243 विधानसभा सीटों के लिए तीसरे फेज का मतदान खत्म हो गया। चुनाव में सत्ता के लिए मुख्य मुक़ाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। 

/ Updated: Nov 07 2020, 08:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बिहार में आज 243 विधानसभा सीटों के लिए तीसरे फेज का मतदान खत्म हो गया। चुनाव में सत्ता के लिए मुख्य मुक़ाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। सीएम फेस नीतीश कुमार हैं। जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई एमएल और सीपीएम शामिल हैं। सीएम का फेस लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव हैं। बिहार में 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले न्यूज चैनल्स ने अपने अपने एग्जिट पोल सामने आए हैं। आइये जानते हैं किसकों क्या मिल रहा। 
न्यूज 18 के पोल तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन को 125 तक सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि एनडीए की सीटों का प्रोजेक्शन 110 है। 
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में महागठबंधन सबसे आगे है। महागठबंधन 120 तक सीटें मिल रही हैं। जबकि एनडीए को महज 116 सीटें मिलती दिख रही है। पार्टी वाइज़ देखें तो एनडीए में बीजेपी को 70, जेडीयू को 42, हम को 2 और वीआईपी को भी 2 सीटें मिल रही हैं। जबकि महागठबंधन में आरजेडी को 85, कांग्रेस को 25, और तीनों वामदलों को 10 सीटें मिल रही हैं। 
एबीपी के एग्जिट पोल में बिहार में नीतीश की सरकार फंसती दिख रही है। एनडीए को 243 में से 104-128 सीटें मिल रही हैं। जबकि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल रही हैं। चिराग पासवान की एलजेपी को मात्र 1-3 और अन्य को 1 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है। मजेदार ये है कि दोनों गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन सबसे आगे आरजेडी है।