कई स्टेट में धारा 144 लागू, यूपी में बनाए गए अस्थायी जेल, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय की ओर से शनिवार सुबह फैसला सुना दिया गया है। इसके मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई और कई राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियो ने फैसले वाले दिन अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

/ Updated: Nov 09 2019, 02:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

यूपी/बिहार/दिल्ली. राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय की ओर से शनिवार सुबह फैसला सुना दिया गया है। इसके मद्देनजर दिल्ली-मुंबई से लेकर पूरे देश में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। एमपी-राजस्थान से लेकर यूपी तक कई राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियो ने फैसले वाले दिन अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबको सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सम्मान करना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार ने भी

यूपी में बनाए गए अस्थायी जेल 
वहीं अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। जिसमें अफसरों के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए थे। राज्य के हर जिले में अस्थायी जेल बनाए गए हैं। राज्य सरकार ने 31 जिलों को संवेदनशील बताया है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ,  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज के अपने सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।