बिहार: हम दिल दे चुके सनम पार्ट-2, पति ने प्रेमी से कराई अपनी पत्नी की शादी

 वीडियो डेस्क। एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। बिहार के छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 स्थित घेघटा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घेघटा गांव निवासी एक युवक कुछ साल पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया, जिससे एक लड़की हुई। 

Share this Video

 वीडियो डेस्क। एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। बिहार के छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 स्थित घेघटा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घेघटा गांव निवासी एक युवक कुछ साल पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया, जिससे एक लड़की हुई। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे लड़के के साथ चलने लगा। इसलिए उसने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाने का फैसला लिया, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हैरान भरी नजरों से देखने लगे। पति ने बड़ी हंसी खुशी से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दिया। साथ ही इससे जुड़ा वीडियो भी किसी ने वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि शख्स यह कह रहा है कि अब वो भी दूसरी शादी करके अपनी बच्ची का पालन पोषण करेगा। लड़की के नए बने पति ने कहा कि हम दोनों के बीच पिछले 6 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पहला पति उसे मारता-पीटता रहता था, जिसकी वजह से हम दोनों को यह कदम उठाना पड़ा।

Related Video