ऐश्वर्या का मजाक उड़ाने के तीन महीने बाद विवेक ओबेरॉय से हुआ अभिषेक बच्चन का सामना : Video

विवेक ओबेरॉय ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ट्विटर पर एक सटायर वाली तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीन तस्वीरों को मिलाकर एक फोटो बनाई गई थी, जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, खुद विवेक और आराध्या की अलग-अलग स्टेजेज की फोटो थीं।

/ Updated: Sep 09 2019, 07:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। विवेक ओबरॉय ने इसी साल मई में सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन का मजाक उड़ाया गया था। यह मीम इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में था और इसे लेकर जमकर विवाद भी हुआ था। यहां तक कि यह भी कहा गया कि मीम को देखने के बाद बच्चन फैमिली विवेक ओबरॉय से नाराज हो गई थी। हालांकि बीते दिनों ओबेरॉय और बच्चन फैमिली एक इवेंट में साथ नजर आईं। इस दौरान अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन एक-दूसरे को इग्नोर करने के बजाय अभिषेक बच्चन ने विवेक को गले लगा लिया। अभिषेक बच्चन का ऐसा रिएक्शन देख वहां मौजूद हर कोई हैरान था। इतना ही नहीं, अभिषेक ने काफी देर तक विवेक ओबेरॉय से बात भी की। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्चन फैमिली ने विवेक को अब माफ कर दिया है। 

ये है पूरा मामला :  विवेक ओबेरॉय ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ट्विटर पर एक सटायर वाली तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीन तस्वीरों को मिलाकर एक फोटो बनाई गई थी, जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, खुद विवेक और आराध्या की अलग-अलग स्टेजेज की फोटो थीं। सलमान और ऐश्वर्या  की तस्वीर सबसे पहले थी। उस पर 'ओपिनियन पोल' लिखा हुआ था। दूसरे नंबर पर विवेक और ऐश्वर्या के साथ वाली तस्वीर थी। इस पर 'एग्जिट पोल' लिखा था। तीसरे यानी सबसे आखिरी में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीर थी, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा हुआ था।