बर्थडे पर आलिया को मिला सरप्राइज, दोनों हाथ से एक्ट्रेस को काटना पड़ा केक

आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में आलिया ने देर रात दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों ने उन्हें देर रात बर्थडे सरप्राइज दिया। इसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

Share this Video

मुंबई. आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में आलिया ने देर रात दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों ने उन्हें देर रात बर्थडे सरप्राइज दिया। इसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। आलिया ने इस मौके पर दोनों हाथों से केक काटा। दरअसल, उनके दोस्त उनके लिए दो केक लेकर आए थे, जिसे एक्ट्रेस ने दोनों हाथों से काटा। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने सभी के साथ जमकर मस्ती भी की। बहरहाल, आलिया भट्ट का करियर इन दिनों सफलता की ऊंचाइयों पर है। उनके साथ आज हर कोई काम करना चाहता है। उन्होंने महज 8 सालों के करियर में एक अच्छा मुकाम हांसिल कर लिया है। फिल्मों के साथ ही आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दोनों को लेकर अक्सर शादी की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। वहीं, अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Related Video