मां को याद करते हुए अर्जुन कपूर का गला भर आया, वीडियो शेयर कर दी ये सीख

अर्जुन कपूर ने रविवार को मदर्स डे के मौके पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां मोना कपूर को याद किया। इसके साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन के बीच मदर्स डे आने से थोड़ा ज्यादा हो गया। वहीं वीडियो में उन्होंने सभी लोगों से खासकर बच्चों से अपनी मां का खास ख्याल रखने की बात कही। इस दौरान मां को याद कर उनका गला भर आया। बता दें अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन 8 साल पहले 25 मार्च सन् 2012 को 48 साल की उम्र में हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थीं। इससे कुछ ही दिनों बाद यानी 11 मई 2012 को अर्जुन की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' रिलीज हुई थी।

Share this Video

वीडियो डेस्क। अर्जुन कपूर ने रविवार को मदर्स डे के मौके पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां मोना कपूर को याद किया। इसके साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन के बीच मदर्स डे आने से थोड़ा ज्यादा हो गया। वहीं वीडियो में उन्होंने सभी लोगों से खासकर बच्चों से अपनी मां का खास ख्याल रखने की बात कही। इस दौरान मां को याद कर उनका गला भर आया। बता दें अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन 8 साल पहले 25 मार्च सन् 2012 को 48 साल की उम्र में हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थीं। इससे कुछ ही दिनों बाद यानी 11 मई 2012 को अर्जुन की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' रिलीज हुई थी।

Related Video