माधुरी दीक्षित ने किचन में आजमाया हाथ , पति संग मिलकर बनाए मोदक, ऐसे चटकारे लेती आईं नजर

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई हैं और फिल्मों के साथ ही टीवी पर भी नजर आती हैं।  उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपना किचन का वीडिया शेयर किया है जिसमें वो अपने पति डॉक्टर नेने के साथ मिलकर मोदक बनाती नजर आ रही हैं।  जैसे ही मोदक तैयार हो जाते हैं, तो दोनों मिलकर उसको स्वाद लेकर खाने लगते हैं। एक्ट्रेस  ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आज गणपति सेलिब्रेशन का आखिरी दिन है। हम सभी त्योहारों को याद करेंगे, विशेष रूप से खाना।  आपको बता दें माधुरी दीक्षित रियलिटी टीवी शो पर बतौर जज वापसी करने वाली हैं। रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन में वह नजर आएंगी। 

Share this Video

Related Video