रामायण के लक्ष्मण ने कहा-आप कोरोना की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करना, विजय जरूर मिलेगी

 टीवी शो रामायण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। लॉकडाउन के माहौल में दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है । एक रेखा भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने भी खींची थी, मां सीता को सुरक्षित रखने के लिए।

/ Updated: Mar 31 2020, 03:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। टीवी शो रामायण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। लॉकडाउन के माहौल में दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है । एक रेखा भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने भी खींची थी, मां सीता को सुरक्षित रखने के लिए। हालांकि, मां सीता ने उस रेखा को पार किया और मुश्किलें बढ़ गईं। कुछ इसी तर्ज पर एक रेखा इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों के घरों की चौखट पर भी खींची है। साथ ही कहा है कि इस रेखा को पार न करना क्योंकि लोगों का एक कदम बाहर कोरोना के संक्रमण को अंदर लाएगा। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने लॉकडाउन को इंसानियत बचाने वाला फैसला बताया। रामायण के अहम किरदारों में से एक लक्ष्मण भी थे। भगवान राम की भूमिका जहां अरुण गोविल ने अदा की थी, वहीं मां सीता का रोल दीपिका ने निभाया था। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।सुनील लहरी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से रामायण को दिखाना सोने का सुहागा वाली बात है। देश में कोरोना का संकट है।