आंखों में आंसू और चेहरे पर मास्क लगाकर रणबीर कपूर ने ऐसे निभाई पापा के अंतिम संस्कार की रस्में

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर सहित करीब 24 लोग मौजूद थे। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सारी रस्में बेटे रणबीर कपूर ने निभाई। शमशान घाट पर मौजूद पंडित के कहे अनुसार रणबीर ने सारी रस्में पूरी की। आंखों में आंसू और चेहरे पर मास्क लगाकर रणबीर ने पिता को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर मौजूद ऋषि के बड़े भाई और करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाए। बस भाईको टकटकी लगाए देखते रहे। ऋषि के अंतिम संस्कार की सारी रस्मों के दौरान अभिषेक बच्चन और अयान मुखर्जी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दोस्त रणबीर का इस दुख की घड़ी में एक पल के लिए भी साथ नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं दोनों ने दोस्त के पिता की अर्थी को कंधा भी दिया। 

/ Updated: May 03 2020, 10:07 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email