लॉकडाउन का पालन ना करने वालों पर भड़के सलमान, बोले समझ जाओ वरना सेना समझाएगी

सलमान खान ने लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए देशभर में सरकार ने और भी बढ़ा दिया है। ऐसे में सलमान खान ने उन लोगों पर गुस्सा निकाला है, जो लॉकडाउन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं।

/ Updated: Apr 16 2020, 02:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email
मुंबई. सलमान खान ने लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए देशभर में सरकार ने और भी बढ़ा दिया है। ऐसे में सलमान खान ने उन लोगों पर गुस्सा निकाला है, जो लॉकडाउन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन पर भी उन्होंने गुस्सा निकाला है, जो डॉक्टर्स पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं। दरअसल, सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो लोगों को फटकारते नजर आ रहे हैं। सलमान वीडियो में कहते हैं कि कैसे वे दो दिन के लिए अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे और अब वहीं फंस गए हैं। सलमान ने बताया कि उनका पूरा परिवार वहीं हैं और सभी के मन में कोरोना को लेकर डर बना हुआ है। उन्होंने इसके बाद बताया कि कैसे वे 5-6 किलोमीटर दूर अपने जानकार से सब्जियां खरीद रहे हैं। ऐसे में उनके कर्मचारी ने रास्ते में एक पुलिसवाले से बात करते हुए मास्क उतार दिया और फिर उसे डांट पड़ गई।

सलमान खान ने लोगों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस बात से अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो बता दूं कि मास्क लगाना और लोगों से दूर रहना जरूरी है। आप क्यों अपने साथ-साथ अपने परिवार की और देश के लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। अगर आपको भगवान याद करना है तो अपने घर से करें। दूसरों से ना मिलें। डॉक्टर्स और पुलिसवालों की इज्जत करें वो सभी आपको बचाने में लगे हुए हैं। सलमान आगे कोरोना फैलने और लॉकडाउन बढ़ने को लेकर कहते हैं कि कुछ जोकरों की वजह से ये बीमारी इतनी ज्यादा फैल गई है और लॉकडाउन को बढ़ाना पड़ गया है वरना तो सबकुछ कब का ठीक हो चुका होता और हम सभी काम पर पहुंच गए होते। उन्होंने सभी को अपनी और दूसरों की जान से ना खेलने के लिए भी कहा और लोगों से घर में रहने की अपील की है। इसके साथ ही सलमान खान अंत में कहते हैं कि संभल जाओ वरना सेना समझाएगी।