दिल बेचारा के शूट के आखिरी दिन का वीडियो आया सामने, सुशांत के चेहरे पर नहीं था किसी तरह का स्ट्रेस

सुशांत सिंह राजपूत  ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित किराए के घर में फांसी लगा कर जान दे दी थी। उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस सुशांत के सुसाइड  करने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को लगातार याद कर रहे हैं। उन्हें सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'  का बेसब्री से इंतजार है। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल बेचारा के शूट के आखिरी दिन का वीडियो है।इस वीडियो को वूमप्ला ने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रही होती है और जब वह बाहर निकल कर आते हैं तो लोग उनके देख के खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। उनके फैंस भाग कर सुशांत के पास आते हैं। वहीं, सुशांत हाथ जोड़े सबसे मिलते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत के चेहरे पर किसी तरह का कोई स्ट्रेस नहीं दिखाई दे रहा है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

/ Updated: Jul 09 2020, 06:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत  ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित किराए के घर में फांसी लगा कर जान दे दी थी। उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस सुशांत के सुसाइड  करने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को लगातार याद कर रहे हैं। उन्हें सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'  का बेसब्री से इंतजार है। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल बेचारा के शूट के आखिरी दिन का वीडियो है।इस वीडियो को वूमप्ला ने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रही होती है और जब वह बाहर निकल कर आते हैं तो लोग उनके देख के खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। उनके फैंस भाग कर सुशांत के पास आते हैं। वहीं, सुशांत हाथ जोड़े सबसे मिलते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत के चेहरे पर किसी तरह का कोई स्ट्रेस नहीं दिखाई दे रहा है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।