फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर ने दबाके खाया, 63 की उम्र में भी इस वजह से हैं बेहद फिट

एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। 

Share this Video

मुंबई। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वो एक्सरसाइज करते या फिर दौड़ लगाते नजर आए हैं। लेकिन इस बार अनिल कपूर ऐसा कुछ नहीं कर रहे। दरअसल, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दबाके खाना खाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म मलंग के एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी भी हैं। वीडियो में अनिल कपूर पहले एक प्लेट में रखी डिश को दिखाते हैं और इसके बाद बड़े ही चाव से उसे खाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि 63 साल के अनिल कपूर इस उम्र में भी काफी फिट हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।

Related Video