ईशा अंबानी ने ससुराल में रखी होली पार्टी, प्रियंका कैटरीना से लेकर पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ नजर आईं।

/ Updated: Mar 07 2020, 09:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ नजर आईं। इनके अलावा कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाली बेन्द्रे, राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, विकी कौशल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने जमकर होली खेली। दोनों रंगों में सराबोर दिखे। बता दें कि ये पार्टी ईशा अंबानी के आलीशान घर 'गुलिता' में रखी गई थी। दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से शादी के बाद ईशा अंबानी एंटीलिया से अपने ससुराल चली गईं। शादी के बाद ईशा अंबानी को सास-ससुर की ओर से ये महलनुमा घर गिफ्ट में मिला है।