रिसेप्शन में एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ दिखीं मलाइका, एक ही फ्रेम में नजर आई अंबानी फैमिली

राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान की शादी सोमवार को अनीशा मल्होत्रा से हुई। शादी के बाद मंगलवार को हुए ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं।

/ Updated: Feb 05 2020, 04:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान की शादी सोमवार को अनीशा मल्होत्रा से हुई। शादी के बाद मंगलवार को हुए ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान रेड कलर की ड्रेस में मलाइका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इनके अलावा अंबानी फैमिली ने भी रिसेप्शन अटैंड किया। मुकेश अंबानी पत्नी नीता और बेटे अनंत अंबानी के अलावा राधिका मर्चेंट के साथ नजर आए। रिसेप्शन में अनन्या पांडे, चंकी पांडे, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। हालांकि तबीयत ठीक न होने की वजह से भांजे की शादी में ऋषि कपूर नहीं पहुंचे।