पति को सुबह सुबह उठाकर प्रियंका ने दी घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी, निक रह गए शॉक्ड

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की पहली सालगिरह 5 दिन बाद यानी 1-2 दिसंबर को है। लेकिन पीसी ने अभी से सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। प्रियंका -निक के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके परिवार में तीसरे सदस्य ने एंट्री ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। प्रियंका ने अपने नए फैमिली मेंबर की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि फैमिली का ये तीसरा सदस्य कोई और नहीं, बल्कि उनका डॉगी जीनो जोनास है। प्रियंका ने पति को सुबह-सुबह उठाकर ये खूबसूरत तोहफा दिया, जिसे देखकर निक पहले तो शॉक्ड रह गए फिर थोड़ा नॉर्मल हुए और जीनो के साथ खेलने लगे। वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा-बहुत ही क्यूट, सेम फ्रेम में, हैपी एनिवर्सरी बेबी"। एक और फोटो शेयर कर पीसी ने लिखा- "इन लड़कों के साथ वापस आ गए। जीनो जोनास का घर में स्वागत है।" आपको बता दें कि प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से जयपुर के उमैद पैलेस में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम लीड रोल में थे। 

/ Updated: Nov 27 2019, 12:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email