श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर सड़क पर नाचे टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस ने दौड़कर लगा लिया गले

श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बीच उनके फैन्स ने उन्हें सरप्राइज दिया। इसके साथ ही खास बात तो ये रही है कि एक्ट्रेस के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें सरप्राइज देकर चौंका दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर टाइगर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। 

/ Updated: Mar 04 2020, 11:44 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बीच उनके फैन्स ने उन्हें सरप्राइज दिया। इसके साथ ही खास बात तो ये रही है कि एक्ट्रेस के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें सरप्राइज देकर चौंका दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर टाइगर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो श्रद्धा को सरप्राइज देने के लिए फैंस के बीच जाकर 'बागी 3' के गाने 'दस बहाने' डांस मूव्स दिखाते हैं। टाइगर का ये सरप्राइज देकर श्रद्धा काफी इमोशनल हो जाती हैं और वो सबके सामने दौड़कर उन्हें गले से लगा लेती हैं। इसके बाद दोनों स्टार्स फैंस को खुश करने के लिए वो उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराते हैं। इसके अलावा फैंस भी श्रद्धा को बर्थडे सरप्राइज देते हैं वो 'बागी' के गाने 'नाचू आज मैं छम छम' पर डांस स्टेप्स करते हैं। अपने लिए फैंस से इतना प्यार देखने के बाद एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो जाती हैं। बता दें, श्रद्धा और टाइगर की जोड़ी एक साथ जल्द ही 'बागी 3' में देखने के लिए मिलेगी। ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।