मासूम का गाना सुनकर भावुक हुए कलेक्टर, CM ने किया वीडियो शेयर..मगर बच्चा नहीं देख सका..जानिए क्यों

यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है। यह बच्चा देख नहीं सकता..लेकिन दुनिया की खूबसूरती को वो महसूस कर सकता है। वो इतना प्यारा गाता है कि कलेक्टर और सीएम तक मुग्ध हो गए।

Share this Video

कवर्धा, छत्तीसगढ़. यह वीडियो सिघनपुरी गांव में स्थित सरकारी दृष्टि-श्रवण बाधित स्कूल का है। बुधवार को कलेक्टर अवनीश कुमार यहां का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब कलेक्टर बच्चों से मिल रहे थे, तो उन्होंने उनकी रुचि भी पूछी। इस दौरान एक मासूम टिकेश्वर वैष्णव चहकते हुए बोला कि वो गाना सुनाएगा। कलेक्टर ने प्यार से हां बोला। बच्चे ने राजकीय गीत-अरपा पैरी के धार...सुनाया। वैष्णव इतना तन्मयता से गाना सुना रहा था कि लोग मुग्ध हो गए। कलेक्टर को भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चे का वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया पर उसे शेयर किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो सीएम भूपेश बघेल ने भी देखा। उन्होंने भी यह वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो लोकप्रिय हो चुका है।

Related Video