ब्रावो ने बर्थडे पर धोनी को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, देखें रांची से वर्ल्ड कप विजेता तक का सफर


वीडियो डेस्क। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने वादा पूरा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए बनाया स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है। धोनी आज यानी 7 जुलाई 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ब्रावो ने धोनी के 39वें जन्मदिन पर उन्हें यह खास तोहफा देते हुए इस गाने को रिलीज कर दिया है। धोनी के लिए बनाए गए इस स्पेशल गाने में धोनी के रांची से वर्ल्ड कप विजेता के सफर को बयां किया गया है। ब्रावो ने इस गाने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है।

/ Updated: Jul 07 2020, 11:06 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने वादा पूरा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए बनाया स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है। धोनी आज यानी 7 जुलाई 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ब्रावो ने धोनी के 39वें जन्मदिन पर उन्हें यह खास तोहफा देते हुए इस गाने को रिलीज कर दिया है। धोनी के लिए बनाए गए इस स्पेशल गाने में धोनी के रांची से वर्ल्ड कप विजेता के सफर को बयां किया गया है। ब्रावो ने इस गाने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है।

फैन्स को पसंद आया ये सॉन्ग 
धोनी पर बनाया गया ब्रावो का यह गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और फैन्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस गाने को रिलीज करते हुए ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- इंतजार खत्म हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी आप पूरी दुनिया के बहुत से लोगों के लिए महान प्रेरणा है। हम आपका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं। ब्रावो के इस गाने में धोनी के टिकट चेकर के सफर का भी जिक्र किया गया है।