विराट कोहली ने किया धोनी वाला काम, टीम इंडिया की धुनाई करने वाले रूट के बने मददगार

वीडियो डेस्क।  चेन्नई टेस्ट में  भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले दिन के खेल के दौरान विराट धोनी के अवतार में दिखे। वो इंग्लैंड के उसी खिलाड़ी की मददगार बने दिखे, जिसने भारतीय गेंदबाजों की अच्छे से कुटाई की। चेन्नई टेस्ट के पहले दिन के खेल के आखिरी सेशन के अंतिम पलों में हुआ ये कि 87वें ओवर में अश्विन अटैक पर आए इस ओवर की आखिरी गेंद पर रूट ने स्लॉग स्विप लगाते हुए मिड विकेट के ऊपर से एक शॉट खेला। रूट के बल्ले को चूमकर गेंद तो छक्के के लिए चली गई पर इंग्लैंड के कप्तान  वहीं गिर पड़े। जो रूट के पैरों में क्रैंप पड़ गया यानी कि खिंचाव आ गया. इस वक्त वो 127 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. रूट पैरों के क्रैंप से परेशान दिखने लगे. इतने में वहां विराट कोहली आ गए. और वो थोड़ी देर के लिए भारतीय टीम के कप्तान से इंग्लैंड टीम के फीजियो बन गए, उन्होंने रूट के पैरों को पकड़कर उसे सीधा किया। 

/ Updated: Feb 06 2021, 02:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email