तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, लोग बोले सुबह से आए हैं अपने नेता को देखने
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवालतीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान केजरीवाल की शपथ के लिए सजकर तैयार है, मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही और भी कई तरह के इंतजाम मैदान में किए गए हैं। वहीं, खुद अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्लीवालों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो।
वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवालतीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान केजरीवाल की शपथ के लिए सजकर तैयार है, मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही और भी कई तरह के इंतजाम मैदान में किए गए हैं। वहीं, खुद अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्लीवालों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उसी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ लेने के लिए तैयार हैं, जहां पर पहले दो बार वो मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। दिल्ली की जिस जनता ने उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है, वो इस शपथ समारोह की गवाह बनेगी।