3 महिलाओं की मौत का दर्दनाक Video, डंपर से बचाने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई महिलाएं

वीडियो डेस्क। हरियाणा के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh Accident:)से सुबह-सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां किसान आंदोलन की 5 महिलाओं ( women farmer)को एक ट्रक ने तेज रफ्तार में कुचल दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। हरियाणा के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh Accident:)से सुबह-सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां किसान आंदोलन की 5 महिलाओं ( women farmer)को एक ट्रक ने तेज रफ्तार में कुचल दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंची मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर किसानों ने हंगामा भी शुरु कर दिया है। यह भयानक एक्सीडेंट सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। जहां किसान आंदोलन से लौंटी महिलाएं ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान सामने से एक डंपर तेज रफ्तार में आया और महिलाओं को ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि दो ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार हुईं पांचों महिलाएं पंजाब की रहने वाली थीं। वह टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर वापस अपने कैंप में लौंट रहीं थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर एक ब्रिज के पास बनाया हुआ है। मृतक महिलाओं की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के रुप में हुई।

Related Video