पुलिस में की थी दोनों बहनों ने शिकायत, जमानत पर छूटते ही सरेआम बाल पकड़कर घसीटा

यह वीडियो हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। एक दबंग ने पुलिस में शिकायत करने पर दो बहनों को सरेआम पीटा। लड़कियों ने जब पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें वहां से दुत्कार मिली।
 

Share this Video

हिसार, हरियाणा. यह वीडियो हांसी का है। प्लॉट में पानी भरने के विवाद में एक युवक ने दो बहनों को सरेआम पीटा। उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और पटककर पीटा। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें तीन दिनों बाद पकड़ा था। बाद में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वो उन्हें धमका रहा है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि आरोपी गुरुवार को जमानत पर छूटा और अब उसे धमका रहा है। इस बारे में जब पुलिस से शिकायत की गई, जो जांच अधिकारी का बर्ताव ठीक नहीं था। वे समझौत के लिए दवाब बना रहे हैं।

Related Video