फिल्म में प्रियंका के पति की एंट्री होते ही लोग चिल्लाने लगे, बोले जीजा जी आ गए

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि जब 'जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल' फिल्म में निक जोनस की एंट्री होती है तो लोग सिनेमाघर में ही जोर-जोर से चिल्लाकर बोलते हैं कि जीजाजी, जीजाजी आ गए।

/ Updated: Dec 17 2019, 05:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि जब 'जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल' फिल्म में निक जोनस की एंट्री होती है तो लोग सिनेमाघर में ही जोर-जोर से चिल्लाकर बोलते हैं कि जीजाजी, जीजाजी आ गए। ये वीडियो काफी शानदार है। इसे शेयर करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी लिखा, 'जब निक जोनस की फिल्म में एंट्री हुई तो ऐसा हुआ। निक नेशनल जीजू बन गए। आप सभी का इसके लिए शुक्रिया।' बता दें, निक की हाली ही में सिनेमाघरों में 'जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल' हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है। इसमें निक की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके अपोजिट फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद वापसी की थी। इसके अलावा प्रियंका ने 'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की थी। इस मूवी से वो पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।