10 साल छोटे पति की इस हरकत से नाराज दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा था रिएक्शन

कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के लोग परेशान हैं। ऐसे में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी अपने घर में हैं और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज वीडियो के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

/ Updated: Apr 18 2020, 10:36 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के लोग परेशान हैं। ऐसे में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी अपने घर में हैं और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज वीडियो के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कोई स्टार लाइव पर फैंस के साथ बातचीत कर रहा है। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडीया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो जैसे ही फैंस से बात करना शुरू करती हैं, तभी उनके 10 साल छोटे पति निक जोनस किचन की ओर जाते हैं और उनके जाते ही बर्तन के गिरने की आवाज आती है। इस पर एक्ट्रेस का जो रिएक्शन आता है वो देखने लायक होता है। बर्तन की आवाज सुनते ही प्रियंका चोपड़ा बोलना बंद कर देती हैं और चुप हो जाती हैं। चेहरा देखकर साफ पता चलता है कि बर्तन गिरने की वजह से वो काफी गुस्से में हो जाती हैं, मगर कुछ कहती ही बस नहीं हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस के बच्चों की मदद करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वो पढ़ाई के लिए बच्चों को हैडफोन देंगी। एक्ट्रेस इन दिनों पति निक जोनस और अपने पालतू कुत्तों जीनो और डायना संग लॉस एंजलिस में रह रही हैं।