IPL 2020 शतक से चूकने पर क्रिस गेल ने खोया आपा, पिच पर ही पटक दिया बैट, देखें VIDEO

वीडियो डेस्क।  IPL के 13वें सीजन के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ( RAJASTHAN ROYALS) ने किंग्स इलेवन पंजाब ( KINGS XI PUNJAB) को 7 विकेट से हरा दिया। पॉइंट्स टेबल में पंजाब चौथे और राजस्थान 5वें नंबर पर है। अबु धाबी में खेले गए मैच इस मैच में सबसे खास रहा क्रिस गेल का आउट होना। क्रिस गेल ने रात इतिहास रचा। वह टी20 मुकाबलों में एक हजार छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 50वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में वह महज सिर्फ एक रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। शतक से चूकने पर गेल अपना आपा खो बैठे। क्रिस गेल ने पिच पर ही बैट पटक दिया। शुक्र रहा कि बैट विकेट पर जाकर नहीं लगा, नहीं तो उन पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लग जाता है। हालांकि, उन्होंने इतनी जोर से बैट फेंका था कि वह काफी कई बार गिरता पड़ता पिच से काफी दूर जाकर गिरा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में क्रिस गेल 20वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया। गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में 8 छक्कों और छह चौकों की मदद से 99 रन की पारी खेली।

/ Updated: Oct 31 2020, 06:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email