5 बच्चों की मां से 17 दरिंदों ने की हैवानियत... महिला की दास्तां सुन कांप जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। झारखंड के दुमका में बाजार से लौट रहे पति-पत्नी को 17 लोगों ने बंधक बना लिया।  पांच बच्चों की मां के साथ दरिंदों ने बारी-बारी से सभी ने गैंगरेप किया। 

/ Updated: Dec 10 2020, 11:03 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  झारखंड के दुमका में बाजार से लौट रहे पति-पत्नी को 17 लोगों ने बंधक बना लिया।  पांच बच्चों की मां के साथ दरिंदों ने बारी-बारी से सभी ने गैंगरेप किया। वहीं, रोते-बिलखते रहे, लेकिन दरिंदों को उनपर रहम नहीं आया। वे रात 12 बजे तक उन्हें अपने कब्जे में रखे, फिर किसी को कुछ न बताने की शर्त पर बंधक मुक्त कर फरार हो गए। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। यह घटना मंगलवार को दुमका क्षेत्र की है। गैंगरेप पीड़िता के पति का कहना है कि हर मंगलवार बाजार लगता है। जहां वो अपनी पत्नी के साथ गया था। बाजार के बाद जब वह घर लौट रहा था। तभी, रास्ते में करीब 17 लड़के खड़े हुए थे। पति का आरोप है कि सभी नशे से धुत थे। उन लड़कों में से पांच ने उसे और दो लड़कों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया। पति-पत्नी इसका विरोध करते रहे। लेकिन, वो लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों में ले गए। जहां सभी ने बारी बारी से महिला के साथ देर रात 12 बजे तक गैंगरेप किया। पीड़िता को घटना के बारे में किसी से शिकायत न करने की धमकी देकर सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को संदेहास्पद बताया जा रहा है।