एक पीड़ित के इमोशन का मजाक बना रही थी पुलिस, थाने के सामने उसने खुद को लगाई आग

मध्य प्रदेश के शिवपुरी पुलिस से परेशान एक शख्स ने थाने के बाहर ही खुद को आग लगा ली। पीड़ित की पत्नी और दो साल का बच्चा गुरुवार से गायब है। वो उनकी मिसिंग रिपोर्ट लिखवाने दो थानों के बीच चक्कर काट रहा था। जब उससे रहा नहीं गया, तो उसने अपनी जान देने की कोशिश की। जानिए पूरा घटनाक्रम...
 

/ Updated: Nov 15 2019, 12:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शिवपुरी(मप्र). दिल दहलाने वाला यह मंजर शिवपुरी स्थित फिजिकल थाने के बाहर का है। यह शख्स पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान था। शुक्रवार देर रात उसने थाने के बाहर की खुद को आग लगा ली। हालांकि गनीमत रही कि कुछ पुलिसवालों ने कंबल और अन्य तरीकों से आग बुझाई और घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। पीड़ित राजेश जाटव फतेहपुर क्षेत्र में रहता है। उसने बताया कि गुरुवार को उसने अपनी पत्नी को बस स्टैंड से मैनपुरी जाने वाली बस में बैठाया था। उसके साथ दो साल का बच्चा भी था। लेकिन वो मैनपुरी नहीं पहुंची। उनके लापता होने की शिकायत लेकर जब वो फिजिकल थाने पहुंचा, तो उससे कोतवाली जाने को बोल दिया गया। जब वो कोतवाली पहुंचा, तो वहां से वापस फिजिकल थाने लौटा दिया गया। पीड़ित ने कहा कि पुलिसवाले उसकी भावनाओं का मजाक बना रहे थे। इससे परेशान होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली। घायल को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, मगर आगे की कार्रवाई नहीं की। हालांकि अफसरों ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।