Corona ने ली एक और राजनेता की जान, नहीं रहे BJP सांसद NandKumar Singh Chauhan

वीडियो डेस्क।   खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंदकुमार सिंह का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार सिंह पिछले  1 महीने से गुड़गाव में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल में उन्हें भर्ती किया गया था. लेकिन ज्यादा तबीयत सीरियस होने की वजह से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था नंद कुमार सिंह चौहान 17वीं लोक सभा के सदस्य थे. वह मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

/ Updated: Mar 02 2021, 10:31 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।   खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंदकुमार सिंह का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार सिंह पिछले  1 महीने से गुड़गाव में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल में उन्हें भर्ती किया गया था. लेकिन ज्यादा तबीयत सीरियस होने की वजह से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था नंद कुमार सिंह चौहान 17वीं लोक सभा के सदस्य थे. वह मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे
नंद कुमार सिंह खंडवा के बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह निमाड़ के बुरहानपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले थे. उनका जन्म 8 सितंबर 1952 को खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था. वर्ष 1996 में नंद कुमार सिंह चौहान ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
सांसद नंदकुमार सिंह के निधन पर सीएम ने लिखा लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।