बीच सड़क मौत का तांडव, बदमाशों ने चाकू, तलवार लाठी डंडों से खेला खूनी खेल

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन की सख्ती के बीच दो गुटों में खून संघर्ष हो गया। साउंड बॉक्स को बंद करवाने को लेकर चला विवाद खूनी संघर्ष पर खत्म हुआ। जहां 1 व्यक्ति की मौत और 7 लोग घायल हो गए। गढ़ा क्षेत्र के गौतम मढ़िया के पास रहने वाले चक्रवर्ती और सड़क के दूसरी ओर रहने वाले सौरभ ठाकुर के बीच लॉकडाउन से रंजिश चल रही है। 

/ Updated: Jun 07 2021, 05:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन की सख्ती के बीच दो गुटों में खून संघर्ष हो गया। साउंड बॉक्स को बंद करवाने को लेकर चला विवाद खूनी संघर्ष पर खत्म हुआ। जहां 1 व्यक्ति की मौत और 7 लोग घायल हो गए। गढ़ा क्षेत्र के गौतम मढ़िया के पास रहने वाले चक्रवर्ती और सड़क के दूसरी ओर रहने वाले सौरभ ठाकुर के बीच लॉकडाउन से रंजिश चल रही है। दरअसल सौरभ ठाकुर साउंड बॉक्स तेज आवाज में बजाता था। इसी को लेकर उनके बीच कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका था।  रविवार को रात लगभग 8.45 गौतम मढ़िया निवासी सौरभ ठाकुर (22) अपने दोस्त आकाश पटेल व राहुल ठाकुर के साथ एक बाइक से तिलवारा नर्मदा दर्शन करने के लिए निकला था। जहां सौरभ ठाकुर ने तीनों युवकों को घेर लिया लेकिन कैसे भी युवक अपनी जान बचाकर जंगल की तरफ भाग गए। जहां उन्होंने फोन कर परिजनों को सूचना दीं। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद बीच सड़क दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष। तलवार चुकओं लाठी डंडों से आधे घंटे तक मारा मारी होती रही। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी।