'बीरबल की खिचड़ी है शिवराज का मंत्रिमंडल... जो ना कभी पकेगी ना खा पाएंगे'

वीडियो डेस्क। सत्ता पलट जाने के बाद कांग्रेसियों का लगातार विरोध जारी है। वहीं शिवराज आने के बाद मंत्री मंडल विस्तार कोविड 19 के कारण नही हो पाया था। अब जब मंत्री मंडल का विस्तार होने जा रहा तो कांग्रेसियों ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में शिवराज के चोरी के सरकार बनाने के 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया और अब जाकर मंत्री मंडल विस्तार किया जा रहा है। 

/ Updated: Jul 02 2020, 12:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सत्ता पलट जाने के बाद कांग्रेसियों का लगातार विरोध जारी है। वहीं शिवराज आने के बाद मंत्री मंडल विस्तार कोविड 19 के कारण नही हो पाया था। अब जब मंत्री मंडल का विस्तार होने जा रहा तो कांग्रेसियों ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में शिवराज के चोरी के सरकार बनाने के 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया और अब जाकर मंत्री मंडल विस्तार किया जा रहा है। और उसमें भी भाजपा के उन विधायकों की अनदेखी की जा रही है,जो कई बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे लोगो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है, जो कि जनता द्वारा किये गए भरोसे को तोड़ कर बिक कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ये मंत्री मंडल बीरबल की खिचड़ी की तरह है,जो कभी नहीं पक सकती और ना कोई खा सकता है। इसमें जैसे अकबर राजा को मुँह की खानी पड़ी थी, वैसे ही शिवराज ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुंह की खानी पड़ेगी।