एमपी उपचुनाव: रुझान में जीत देख भोपाल में जश्न शुरु, सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं को खिलाई जलेबी

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के रुझान में 20 सीटों पर भाजपा और 7 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। शिवराज ने दोपहर 12.45 बजे ट्वीट कर कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है।  इस बीच राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद गोपाल भार्गव को सीएम आवास में मिठाई खिलाते हुए नजर आए इस दौरान मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

/ Updated: Nov 10 2020, 02:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email