गर्ल चाइल्ड डे स्पेशल: लड़कियां खुद को कैसे बनाएं स्ट्रॉन्ग, IPS दीपिका सूरी ने बताया अवेयर का पूरा प्लान

वीडियो डेस्क।   नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl child Day) 24 जनवरी को मनाया जाता है। भारत में लड़कियों के साथ जिस तरह का भेदभाव होता रहा है, चाहे वो उनके खान-पान से संबंधित हो या फिर पढ़ाई-लिखाई व आगे बढ़ने के अवसरों से संबंधित हो, उसके प्रति लोगों को जगाने व बेटियों को समान अवसर दिलाने की कोशिश में यह मनाया जाता है। सरकार की तरफ से इस दिन कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के कई अवसरों के बारे में लोगों को बताया जाता है। ऐसे में  मध्य प्रदेश (MP) पुलिस महिलाओं और लड़कियों को जागरुक करने के लिए सम्मान अभियान चला रही है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj) के निर्देश पर सभी विभाग मिलकर महिलाओं को जागरुक करने के लिए ये ‘‘सम्मान‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस महिला सुरक्षा के लिए जिलों में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। ऐसे में हमने इस अभियान के बारे में समझा कैसे महिलाओं और लड़कियों को अवेयर किया जा रहा है इसे बता रही है आईपीएस अफसर दीपिका सूरी। 

मकर संक्रांति से शुरुआत
भोपाल में भोजपुर में लगने वाले संक्रांति मेले से अभियान शुरू किया गया। यहां इस अभियान की शुभंकर गुडडी को लोगों ने खूब पसंद किया और उसके साथ सेल्फी ली।  पुलिस ने महिला अपराधों के प्रति सजग और जागरुक रहने का संदेश दिया। इसी तरह जबलपुर में लोगों ने गुड्डी के साथ पतंग उड़ाई। भारतीय कुश्ती पहलवान योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर हरभजन सिंह, पर्वतारोही मेघा परमार और हैन्डबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी, मुस्कान शेख ने 'मैं हूं असली हीरो' पोस्टर के साथ आम जनता के लिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया

/ Updated: Jan 23 2021, 03:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email