सीढ़ी पर खड़े होकर 128 किमी बाइक दौड़ाकर रच दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह हैं आर्मी के हवलदार संग्राम केसरी जेना। इन्होंने शुक्रवार को मप्र के जबलपुर में एक गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। केसरी ने बगैर रुके 128 किमी बाइक चलाकर एक नया इतिहास रचा। वो भी सीढ़ियों पर उल्टी दिशा में खड़े होकर।

/ Updated: Nov 16 2019, 07:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जबलपुर. सीढ़ी पर उल्टी दिशा में खड़े होकर बाइक दौड़ाने का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स के सदस्य केसरी ने शुक्रवार को यह स्टंट किया। केसरी ने बगैर हैंडल पकड़े बाइक को दौड़ाया। उन्होंने 128 किमी तक बाइक दौड़ाई। वे करीब साढ़े 4 घंटे तक बाइक चलाते रहे। इस दौरान उन्होंने मैदान के 320 राउंड लगाए।  इससे पहले यह रिकॉर्ड BSF के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के नाम था। 2018 में उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट तक बाइक चलाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान अवधेश सिंह ने 68 किमी बाइक चलाई थी। केसरी ने शुक्रवार सुबह 6 बजे बाइक चलाना शुरू की थी। यह स्टंट जबलपुर के कोबरा ग्राउंड 2 टीटीआर में दिखाया गया।