किसान ने बनाया देसी जुगाड़ से गजब हूटर, जो करेगा जानवरों, चोरों और आग से खेतों की चौकीदारी

आवारा जानवर एक बड़ी समस्या हैं। चाहे वो शहर में हों, या गांव में। खेत उजाड़ते जानवर किसानों के लिए एक बड़ी परेशानी हैं। इसी परेशानी का हल निकाला है रायसेन के एक किसान ने। उसने एक देसी हूटर बनाया है। जो खेतों की चौकीदारी करेगा।
 

/ Updated: Dec 11 2019, 12:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायसेन, मप्र. बेगमगंज के किसान तत्तू भाई डिस्कवाले ने होम मेड एक ऐसा हूटर बनाया है, जो खेतों की जानवरों से चौकीदारी करेगा। किसान भले घर बैठा रहे, लेकिन हूटर किसी भी जानवर को खेत में नहीं घुसने देगा। यह हूटर एक फुटबाल मैदान के बराबर की जगह को कवर करता है। यह हूटर आगजनी, पेड़ काटने, शिकारियों की हलचल के अलावा तमाम तरह के वन्य प्राणियों की आवाजें कैच करता है। ऐसी आवाजें कैच करते ही यह हूटर बज उठता है। इसकी आवाज को डेढ़ किमी दूर तक सुना जा सकता है। यानी यह हूटर जानवरों के अलावा लकड़ी चोरों और आगजनी से भी अलर्ट करता है। यह हूटर मोबाइल पर अलर्ट करता है। किसान के मुताबिक, अभी इसका पेटेंट नहीं कराया है। इसे लेकर आसपास के किसान दिलचस्पी दिखा रहे हैं।