रोग, शोक, दरिद्रता... हर दुख दूर करती है मध्य प्रदेश की ये मां, बस एक बार करें दर्शन, देखें आरती

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के देवास में बसा मां का ये मंदिर बेहद अनोखा है। कहते हैं माता सती के रक्त की बूंदें यहां गिरी थीं। उन्हीं बूंदों से यहां मां की ये मूर्तियां बनीं हैं। ये मूर्तियां खुद से यहां प्रकट हुई है। 

/ Updated: Oct 21 2020, 08:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के देवास में बसा मां का ये मंदिर बेहद अनोखा है। कहते हैं माता सती के रक्त की बूंदें यहां गिरी थीं। उन्हीं बूंदों से यहां मां की ये मूर्तियां बनीं हैं। ये मूर्तियां खुद से यहां प्रकट हुई है। माता की देहरी पर जो चढ़ता है वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता। कहते हैं कि सच्चे मन से जो भी मांगा जाए मां उसे पूरा करती हैं। मां का ये शक्ति  पीठ दो रूपों के लिए विख्यात है। यहां मां तुलजा देवी और चामुण्डा देवी दो बहनों के रूप में विराजती हैं। टेकरी पर दक्षिण दिशा भवानी यानी बड़ी माता तुलजा देवी का मंदिर है तो वहीं उत्तर दिशा की ओर मां चामुंडा का मंदिर स्थित है। आपको बता दें कि ये देवास रियासत के राजाओं की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं। आइये आप भी घर बैठे माता भवानी के दर्शन करिए और आरती का लाभ प्राप्त करिए।