VIDEO : सपने में राक्षसों के संहार का आदेश मिला, सुबह 2 बच्चों को दे दी दर्दनाक मौत

एक दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश में सामने आई है। जहां जानवर लोगों ने दो मासूमों की पीट-पीठकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे रात में एक सपना आया था, जिसमें भगवान ने उससे कहा था कि राक्षसों का संहार करना है, तो मैंने कर दिया। 

| Updated : Sep 25 2019, 06:09 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शिवपुरी (मध्य प्रदेश). शिवपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो नाबालिग बच्चों की पीट-पीठकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बच्चों जब तक लाठी मारते रहे तब तक उनकी मौत नहीं हो गई। एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि इस मामले की अंधविश्वास और छुआछूत के एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पूरी गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

आरोपी हत्या के पीछे बताई ये वजह
मामले के एक आरोपी हाकिम यादव ने पुलिस को बताया कि उसे रात में एक सपना आया था, जिसमें भगवान ने उससे कहा था कि राक्षसों का संहार करना है, तो मैंने कर दिया। हाकिम और रामेश्वर यादव दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुरी भेज दिया हे। 

मृतक दोनों बच्चे रिश्ते में बुआ भतीजे हैं
दरअसल, यह घटना एमपी के शिवपुरी जिले की है। जिसे दो दिन पहले आरोपियों ने अंजाम दिया। मृतक बच्चे बाल्मीक समाज के हैं, जिनमें एक लड़की है जिसका नाम रोशनी है, तो वहीं दूसरा लड़का है जिसका नाम अविनाश है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे रिश्ते में बुआ भतीजे हैं, बच्ची जहां 12 साल की है तो लड़का 10 साल का है। यह घटना उस दौरान हुई जब मासूम सड़क किनारे शौच कर रहे थे। इस मामले में मृतक बच्चों के पिता मनोज बाल्मीक का कहना है कि आरोपी हाकिम उसके परिवार से रंजिश रखता था। वह आए दिन हम लोगों को परेशान करता था। पूरे गांव के ऊंची जाति के लोग हमको जाति सूचक शब्द से बुलाते हैं।

Read More

Related Video