उज्जैन में पाटीदार हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, भयानक आग से मचा हड़कंप , मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया शिफ्ट

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के   उज्जैन शहर के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे। झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अस्पताल में 350 लोग थे
पाटीदार अस्पताल में जिस वक्त आग लगी, उस समय 350 लोग वहां मौजूद थे। अगर समय पर दमकलकर्मी नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 25 वाहन लगाए गए थे। इसके अलावा मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 30 एम्बुलेंस लगा दी गई थीं। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि भविष्य में किसी अस्पताल में इस तरह की घटना न हो इसके लिए कदम उठाएंगे।

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे। झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

अस्पताल में 350 लोग थे

Related Video