Video: लव कपल का 'मौत' का एक्शन रोमांस सीन, बाइक हवा में उछली और 20 फीट तक घिसटती चली गई

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अटल पथ का एक वीडियो सामने आया है। व्हीली स्टंट कर रहे बाइक राइडर्स का ये वीडियो हैरान कर देगा। 16 सेकंड के इस वीडियो में एक कपल बाइक पर तेज स्पीड में रोड पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की पीछे बैठी है।

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अटल पथ का एक वीडियो सामने आया है। व्हीली स्टंट कर रहे बाइक राइडर्स का ये वीडियो हैरान कर देगा। 16 सेकंड के इस वीडियो में एक कपल बाइक पर तेज स्पीड में रोड पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की पीछे बैठी है। लड़के ने टॉप स्पीड में एक्सीलेटर खींचकर क्लच छोड़ा लेकिन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। जिसके बाद बाइक 360 डिग्री घूम गई। बाइक पर बैठे लड़का और लड़की बुरी तरह गिर गए। 5-6 गुलाटी भी खा गए। बाइक 20 फीट तक घिसटती हुई चली गई। ये वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे। भोपाल में इस तरह के स्टंट लगातार देखे जा रहे हैं। यहां वीआईपी रोड, अटल पथ पर बाइकर्स खुद की और आम लोगों की जान से भी खिलवाड़ करते हैं। भोपाल में आम आदमी पार्टी गुरुवार को स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेगी।

क्या होता है व्हीली स्टंट
व्हीली स्टंट करने से पहले सुरक्षा के सभी उपकरण आपके पास होने चाहिए। ये प्रोफेशनल तरीके से किया जाता है। कहीं भी चलती रोड़ पर ऐसा करके आप खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल सकते हैं। व्हीली (wheelie) स्टंट में राइडर फुल स्पीड में एक्सीलेटर लेकर क्लच छोड़ता है। इससे बाइक पिछले टायर पर ऊपर उठ जाती है। यानी अगला टायर हवा में होता है। स्टंटमैन ब्रेक लगाकर बैलेंस बनाता है। 

Related Video